Uttar Pradesh PCS 2021 Prelims Paper [H]

यहां Uttar Pradesh PSC 2021 (UPPSC) के महत्वपूर्ण सवाल प्रदान किए हैं। ये प्रश्न अन्य राज्य पीएससी प्रारंभिक परीक्षाओं जैसे – मध्य प्रदेश PSC, छत्तीसगढ़ PSC, बिहार PSC, उत्तर प्रदेश PSC आदि में सहायक होंगे।

ExamUttar Pradesh PSC 2021 Prelims Paper
Held InOctober 2021
Language – हिंदी
Total MCQs – 127


चलिए शुरुआत करते हैं !

01. “क्या आप मुझे एक भी स्वतंत्र देश दिखा सकते हैं जहाँ पृथक मताधिकार हो ? …. अंग्रेज जा चुके हैं, परन्तु वे शरारत छोड़ गये हैं ” निम्नलिखित में से किसने उपरोक्त वाक्य को संविधान सभा के बहस में कहा था ?

  1.  सोमनाथ लाहिड़ी
  2. जवाहरलाल नेहरू
  3. सरदार वल्लभ भाई पटेल
  4. एन.जी. रंगा
Answer
3. सरदार वल्लभ भाई पटेल

02. निम्नलिखित में से कौन-सी एक नदी भारतीय गंगा नदी बेसिन का हिस्सा नहीं है ?

  1. पुनपुन नदी
  2. जलांगी नदी
  3. अजय नदी
  4. जोंक नदी
Answer
4. जोंक नदी

03.  इकोमार्क (ECOMARC) प्रतीक निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?

  1.  सर्वोच्च गुणवत्ता की सामग्री से
  2.  पर्यावरण के लिए सुरक्षित सामग्री से
  3.  निर्यातित सामग्री से
  4.  आयातित सामग्री से
Answer
2.पर्यावरण के लिए सुरक्षित सामग्री से

04. निम्नलिखित में से कौन-से आयोग/समिति की सिफारिश पर भारत में अन्तर्राज्य परिषद की स्थापना की गई ?

  1.  पुंछी आयोग
  2.  राजमन्नार समिति
  3.  कोठारी समिति
  4.  सरकारिया आयोग
Answer
4. सरकारिया आयोग

05. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?

  1.  हुण्डरु प्रपात     –    सुवर्णरेखा नदी
  2.  चचाई प्रपात     –    बीहडू नदी
  3.  धुआंधार प्रपात    –    नर्मदा नदी
  4.  बूढा घाघ प्रपात    –    काँची नदी
Answer
2.बूढा घाघ प्रपात –  काँची नदी

06.  नाइट्रोजन,एक आवश्यक अवयव नहीं है ?

  1.  क्लोरोफिल का
  2.  डी. एन.ए. का
  3.  आर. एन. ए. का
  4.  कार्बोहाइड्रेट का
Answer
4.कार्बोहाइड्रेट का

07.  सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गंए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए ।

राज्य राज्यसभा में प्रतिनिधित्व
A. राजस्थान 1. 10 सीटें
B. गुजरात 2. 7 सीटें
C. कर्नाटक 3. 11 सीटें
D. पंजाब 4. 12 सीटें
  1. A- 1, B – 3, C – 4,D – 2
  2. A- 2 , B- 3, C- 4,D- 1
  3. A – 1 ,B – 2, C – 3,D -4
  4. A – 4,B – 3 , C – 1,D – 2
Answer
1. A- 1, B – 3, C – 4,D – 2

08.   नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A) : मानव शरीर अपने लिये आवश्यक सभी विटामिनों का संश्लेषण कर लेता है ।
कारण (R) : शरीर के उचित विकास के लिए विटामिन अनिवार्य होते हैं ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

  1. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
  2.  (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
  3.  (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
  4.  (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है।
Answer
4. (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है।

09.  ब्रिटिश इण्डिया के निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने सामूहिक कार्यचालन के स्थान पर ‘विभाग’ या ‘विभागीय पद्धति द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद पर उनके प्राधिकार को और अधिक बल प्रदान किया ?

  1.  भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
  2.  भारत सरकार अधिनियम, 1858
  3.  भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
  4.  भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
Answer
1. भारतीय परिषद अधिनियम, 1861

10. भारतीय इतिहास के संदर्भ में वायकोम सत्याग्रह के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. यह अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध एक सत्याग्रह था ।
2.  महात्मा गांधी ने इस सत्याग्रह में भाग लिया था।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।

  1.  केवल 1
  2. 1 और 2 दोनों
  3. केवल 2
  4. न तो 1 नं ही 2
Answer
2.1 और 2 दोनों

11.  निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?

  1.  अन्तर्राष्ट्रीय शंस्य-वानिकी अनुसंधान केन्द्र – नैरोबी
  2.  भारतीय वन  प्रबन्ध संस्थान  – भोपाल
  3.  केन्द्रीय’शस्य-वानिकी अनुसंधान संस्थान –  बाँदा
  4.  टाटा ऊर्जा अनुसंधान संस्थान – नई दिल्ली
Answer
3. केन्द्रीय’शस्य-वानिकी अनुसंधान संस्थान –  बाँदा

12. सामान्य द्रष्टि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन आवश्यक होता है ? 

  1.  फोलिक अम्ल
  2.  नियासिन
  3.  राइबोफ्लेविन
  4.  रेटिनॉल
Answer
4. रेटिनॉल

13.  निम्नलिखित राज्यों के गठन पर विचार कीजिए तथा इन्हें कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए :
i-गोवा   ii- तेलंगाना   iii- झारखण्ड    iv- हरियाणा

  1. i, ii, iii, iv
  2. iv, i, iii, ii
  3. iii, ii, iv, i
  4. iv, iii, i, ii
Answer
2. iv, i, iii, ii

14.  विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण निम्न में से किसने किया था ?

  1.  डॉ. बेणुगोपाल
  2.  विलियम हार्वे
  3.  क्रिश्चियन बर्नार्ड
  4.  विलियम बैट्रिक
Answer
3. क्रिश्चियन बर्नार्ड

15.   सुगम्य भारत अभियान सम्बन्धित है?

  1. दिव्यांग व्यक्तियों से
  2. बाल स्वास्थ्य से
  3. महिला सशक्तिकरण से
  4.  वंचित लोगों से
Answer
1. दिव्यांग व्यक्तियों से

2 Comments on “Uttar Pradesh PCS 2021 Prelims Paper [H]”

  1. आपकी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है
    मैं रोज़ आपके दिए हुआ एमसीक्यू सॉल्व करता हु पीएससी में लोवर मिडिल क्लास वर्ग को वित्तीय अभाव के चलते को टेस्ट सीरीज ज्वाइन करने में बहुत समस्या होती हैं जिसकी समस्या का समाधान आप रोज MCQ डाल कर रहे हैं
    आशा करता आपके इस प्लेटफार्म से ज्यादा से ज्यादा सिलेक्शन हो
    💐Best wishes💐

Leave Your Feedback