Uttar Pradesh PCS 2021 Prelims Paper [H]

16.  शीत प्रकोष्ठ में फल भंडारण दीर्घ भंडारण जीवन देता हैं, क्योंकी

  1.  सूर्य के प्रकाश का संसर्ग मना होता है
  2.  वातावरण में बढ़ती CO2 सांद्रता
  3.  श्वसन दर का ह्रास
  4.  आर्द्रता का बढ़ना
Answer
3. श्वसन दर का ह्रास

17.  सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

List I List II
A. रागमाला 1. सोमनाथ
B. रस कौमुदी 2. बेंकटरमन
C. राग विबोध 3. पुण्डरीक विट्ठल
D. चतुर्दण्डी प्रकाशिका 4. श्री कण्ठ
[/su_table]
  1. A- 3, B – 4, C – 1,D – 2
  2. A- 4 , B- 2, C- 1,D- 3
  3. A – 2 ,B – 3, C – 4,D -1
  4.  A – 1,B – 2 , C – 3,D – 4
Answer
1.A- 3, B – 4, C – 1,D – 2

18. सिविल सेवाओं में सुधार हेतु पी.सी. होटा समिति का गठन किस वर्ष किया गया था ?

  1.  2003
  2.  2005
  3.  2004
  4.  2006
Answer
3. 2004

19.  जनगणना, 2011 के अनुमानों के अनुसार भारत में, निम्न में से कौन-सा एक सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है ?

  1.  बिहार
  2.  मध्य प्रदेश
  3.  उत्तर प्रदेश
  4.  महाराष्ट्र
Answer
3.उत्तर प्रदेश

20.  निम्नलिखित में से कौन-सा देश काला सागर के तट पर स्थित नहीं है ?

  1.  सीरिया
  2.  जॉर्जिया
  3.  टर्की
  4.  बुल्गारिया
Answer
1.सीरिया

21.  भारत में आपदा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन डिवीजन गृह मंत्रालय में एक नोडल डिवीजन है । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का पदेन अध्यक्ष कौन है ?

  1.  प्रधानमंत्री
  2.  गृहमंत्री
  3.  रक्षामंत्री
  4.  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
Answer
1.प्रधानमंत्री

22.  निम्नलिखित समाचारपत्रों में से किसने प्रतिष्ठित लोक सेवा श्रेणी में ‘पुलित्जर पुरस्कार, 2021’ जीता है ?

  1.  द वॉल स्ट्रीट जर्नल
  2.  द न्यूयार्क टाइम्स
  3.  द वाशिंगटन पोस्ट
  4.  न्यूयार्क पोस्ट
Answer
2. द न्यूयार्क टाइम्स

23.  निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :

I. शारदा अधिनियम   II. नेहरू रिपोर्ट   III. साइमन कमीशन का गठन   IV. डांडी मार्च

  1. III, II, I तथा IV
  2. I, II, III तथा IV
  3. IV, III, II तथा I
  4.  I, IV, II तथा III
Answer
1.III, II, I तथा IV

24.  निम्नलिखित शहरों में से किस एक में देश का प्रथम भारतीय कौशल संस्थान स्थापित किया गया ?

  1. अहमदाबाद
  2. मुम्बई
  3. कानपुर
  4. रोहतक
Answer
3.कानपुर

25.  निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है ?

  1.  लेवेश                         –              स्पेन
  2.  ब्रिकफिल्डर             –             ऑस्ट्रेलिया
  3.  ब्लैक रोलर              –              उत्तरी अमेरिका
  4.  शामल                      –              ऑस्ट्रिया
Answer
4. शामल  –  ऑस्ट्रिया

26.  राइबोफ्लेविन की कमी से निम्न में से कौन-सा रोग होता है ?

  1.  पेलाग्रा
  2.  बेरी बेरी
  3.  स्कर्वी
  4. चेईलोसिस
Answer
4.चेईलोसिस

27.  निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ? (खिलाडी का नाम)  (टोक्यो ओलम्पिक 2020 में विजित पदक)

  1.  पी. वी. सिंधु              –            कांस्य पदक
  2.  बजरंग पूनिया         –            रजत पदक
  3.  मीराबाई चानू           –            रजत पदक
  4.  नीरज चोपड़ा            –            स्वर्ण पदक
Answer
2.बजरंग पूनिया  –  रजत पदक

28.  ‘सेंसेक्स’ बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रचलित सूचकांक है । बी. एस.ई. में सूचीबद्ध कितनी ब्लू चिप कम्पनियों से इसका मापन होता है ?

  1.  20
  2.  30
  3.  25
  4.  10
Answer
2. 30

29.  ‘रिंगेलमेन स्केल’ का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके घनत्व मापन में होता है ?

  1.  धुआँ
  2.  कोहरा
  3.  प्रदूषित जल
  4.  ध्वनि
Answer
1. धुआँ

30.  विश्व युवा कौशल दिवस, 2021 का विषय (theme) क्या है ?

  1. यंग पीपल एण्ड स्किल्स
  2. स्किल्स डेवलपमेंट एण्ड एम्प्लॉयमेंट
  3. यंग पीपल एण्ड एन्ट्रप्रीन्योरशिप
  4. रीइमैजनिंग यूथ स्किल्स पोस्ट पैन्डेमिक
Answer
4.रीइमैजनिंग यूथ स्किल्स पोस्ट पैन्डेमिक

2 Comments on “Uttar Pradesh PCS 2021 Prelims Paper [H]”

  1. आपकी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है
    मैं रोज़ आपके दिए हुआ एमसीक्यू सॉल्व करता हु पीएससी में लोवर मिडिल क्लास वर्ग को वित्तीय अभाव के चलते को टेस्ट सीरीज ज्वाइन करने में बहुत समस्या होती हैं जिसकी समस्या का समाधान आप रोज MCQ डाल कर रहे हैं
    आशा करता आपके इस प्लेटफार्म से ज्यादा से ज्यादा सिलेक्शन हो
    💐Best wishes💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *