Uttar Pradesh PCS 2021 Prelims Paper [H]

31.  निम्नलिखित में से कौन-सा कारण भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतु में होने वाली बर्षा के लिए उत्तरदायी है ?

  1. मानसून की वापसी
  2. चक्रवातीय अवदाब
  3.  पश्चिमी विक्षोभ
  4.  दक्षिण-पश्चिम मानसून
Answer
3. पश्चिमी विक्षोभ

32.  निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक राज्यसभा में प्रथम बार प्रस्तावित नहीं किया जा सकता है ?

  1.  साधारण विधेयक
  2.  सांविधानिक संशोधन विधेयक
  3.  राज्य पुनर्गठन विधेयक
  4.  धन विधेयक
Answer
4.धन विधेयक

33.  बाटुलिज्म है ?

  1. भोज्य-पदार्थ से होने वाला संक्रमण
  2. भोज्य-पदार्थ से होने वाला विषैलापन
  3. जल-जनित संक्रमण
  4. जल-जनित विषैलापन
Answer
2.भोज्य-पदार्थ से होने वाला विषैलापन

34.  ‘एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल’ का संस्थापक कौन था ?

  1.  जोनाथन डंकन
  2.  सर विलियम जोन्स
  3.  वारेन हेस्टिंग्स
  4.  विलियम बेंटिंक
Answer
2.सर विलियम जोन्स

35.  नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A): पारिस्थितिकीय तंत्र के विविध अवयव आपस में एक दूसरे पर निर्भर नहीं हैं ।
कारण (R) : मानव क्रियाओं से वातावरण प्रभावित होता है ।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए ।

  1.  (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  2.  (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), ( A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  3.  (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
  4.  (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है
Answer
4.(A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है

36.  निम्नलिखित पर विचार कीजिए तथा उनको सही कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए :
I. गोलकनाथ वाद
II. केशवानन्द भारती बाद
III. 24 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
IV. 42 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए ।

  1.  I, III, II, IV
  2.  I, II, III, IV
  3.  III, I, II, IV
  4.  III, I, IV, II
Answer
1.I, III, II, IV

37.  कटलास एक्सप्रेस, 2021 अभ्यास में भारतीय नौसेना के किस जहाज ने भाग लिया था ?

  1.  आई.एन.एस. बिक्रांत
  2.  आई.एन.एस. मगर
  3.  आई.एन.एस. तलवार
  4.  आई.एन.एस. विक्रमादित्य
Answer
3.आई.एन.एस. तलवार

38.  निम्नलिखित में से कौन-सा एक कोको का प्रमुख उत्पादक देश नहीं है ?

  1.  लातविया
  2.  कैमरून
  3.  घाना
  4.  आइवरी कोस्ट
Answer
1. लातविया

39.  निम्नलिखित में से किस कण पर शून्य आवेश होता है ?

  1.  पॉजीट्रान
  2.  न्यूट्रिनो
  3.  इलेक्ट्रॉन
  4.  अल्फा-कण
Answer
2. न्यूट्रिनो

40.  निम्नलिखित में से किसको नगरीकरण वक्र में त्वरित अवस्था कहा जाता है ?

  1.  प्रथम अवस्था
  2.  द्वितीय अवस्था
  3.  तृतीय अवस्था
  4.  चतुर्थ अवस्था
Answer
2. द्वितीय अवस्था

41. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित नहीं है ?

  1.  सम्प्रभुता
  2.  लोकतंत्रात्मक
  3.  पंथनिरपेक्ष
  4.  संघीय
Answer
4. संघीय

42.  निम्नलिखित में से किसने कभी भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किसी भी अधिवेशन की अध्यक्षता नहीं की ?

  1.  लाला लाजपत राय
  2.  बाल गंगाधर तिलक
  3.  गोपाल कृष्ण गोखले
  4.  सुभाष चन्द्र बोस
Answer
2. बाल गंगाधर तिलक

43.  निम्नलिखित में से कौन-सा रोग मच्छर वाहित नहीं है ?

  1.  डेंगू ज्वर
  2.  फाइलेरियासिस
  3.  निद्रा रोग
  4.  मलेरिया
Answer
3. निद्रा रोग

44.  सातवाहन शासकों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन सत्य है ?
1. सातबाहन नरेश प्राकृत भाषा के पोषक थे ।
2. सातवाहन काल में कला के लोक पक्ष को अधिक प्रोत्साहन मिला ।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए ।

  1.   केवल 1
  2.  1 और 2 दोनों
  3.   केवल 2
  4.  न तो 1 न ही 2
Answer
2. 1 और 2 दोनों

45. निम्नलिखित में से कौन-सा अंटार्कटिका में भारत का स्थायी और उसके द्वारा परिचालित अनुसंधान स्टेशन है ?

  1.  भारती और आर्य
  2.  भारती और दक्षिण गंगोत्री
  3.  भारती और मैत्री
  4.  दक्षिण गंगोत्री और मैत्री
Answer
3.भारती और मैत्री

46.  निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है ?

  1.  मौलिक अधिकार                         –      संयुक्त राज्य अमेरिका
  2.  राज्य के नीति निर्देशक तत्व       –      आयरलैण्ड
  3.  केन्द्र की अवशिष्ट शक्तियाँ        –     ऑस्ट्रेलिया
  4.  आपातकालीन शक्तियाँ             –      जर्मनी
Answer
3. केन्द्र की अवशिष्ट शक्तियाँ – ऑस्ट्रेलिया

47.  नोबी और कान्तो मैदान निम्नलिखित में से किस देश में स्थित हैं?

  1.  उत्तर कोरिया
  2.  दक्षिण कोरिया
  3.  जापान
  4.  चीन
Answer
3.जापान

48.  सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए । (योजना)  (प्रारम्भ वर्ष)
A. आम आदमी बीमा योजना                                          1. 2021
B. पी.एम. आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना              2. 2016
C. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना                                3. 2007
D. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना                                 4. 2018

 

  1.   A-1 ,B -2 ,C- 3 ,D-4
  2.   A-4, B-3 , C- 2 ,D- 1
  3.   A- 3 ,B -1,C-4 , D-2
  4.   A-2, B- 4,C- 1, D- 3
Answer
3.A- 3 ,B -1,C-4 , D-2

49.  नीति आयोग द्वारा प्रकाशित एस.डी.जी. इंडिया इंडेक्स एण्ड डैशबोर्ड 2020-21 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य एस.डी.जी. सम्बन्धित अपने प्रदर्शन में देश के शीर्ष पाँच राज्यों में सम्मिलित नहीं था ?

  1.  गुजरात
  2.  आन्ध्र प्रदेश
  3.  गोवा
  4.  तमिलमाडु
Answer
1.गुजरात

50.  2021 में आस्कर अवार्ड फॉर द बेस्ट मोशन पिक्चर का पुरस्कार जीतने वाली फिल्म “नोमेडलैण्ड” का निर्देशन निम्नलिखित में से किसने किया था ?

  1.  श्लोए झाओ
  2.  एमराल्ड फेनेल
  3.  ली इसाक चुंग
  4.  थॉमस विंटरबर्ग
Answer
1. श्लोए झाओ

2 Comments on “Uttar Pradesh PCS 2021 Prelims Paper [H]”

  1. आपकी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है
    मैं रोज़ आपके दिए हुआ एमसीक्यू सॉल्व करता हु पीएससी में लोवर मिडिल क्लास वर्ग को वित्तीय अभाव के चलते को टेस्ट सीरीज ज्वाइन करने में बहुत समस्या होती हैं जिसकी समस्या का समाधान आप रोज MCQ डाल कर रहे हैं
    आशा करता आपके इस प्लेटफार्म से ज्यादा से ज्यादा सिलेक्शन हो
    💐Best wishes💐

Leave Your Feedback