Uttar Pradesh PCS 2021 Prelims Paper [H]

51.  भारत में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े निम्नलिखित में से कौन-सा संस्थापन/कार्यालय जारी करता है ?

  1.  भारतीय रिजर्व बैंक
  2.  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  3.  वित्त मंत्रालय
  4.  उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
Answer
2. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

52.  भारत के वित्त आयोग का प्राथमिक कर्तव्य है ?

  1.  संघ और राज्यों के मध्य कर राजस्व के वितरण हेतु सिफारिशें देना
  2.  संघीय वार्षिक बजट तैयार करना
  3.  राष्ट्रपति को वित्तीय मामलों पर परामर्श देना
  4.  संघ व राज्य सरकारों के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के लिए निधियों का विनिधान करना
Answer
1. संघ और राज्यों के मध्य कर राजस्व के वितरण हेतु सिफारिशें देना

53.  ‘द क्लॉक इज टिकिंग’ निम्नलिखित में से किस दिवस की थीम है ?

  1.  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2021
  2.  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 2021
  3.  विश्व टीबी दिवस, 2021
  4.  विश्व मलेरिया दिवस, 2021
Answer
3. विश्व टीबी दिवस, 2021

54.  नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकधन (A) : तिस्ता नदी पहले गंगा की सहायक नदी थी आजकल वह ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है
कारण (R) : नदी अपहरण हिमालय की नदियों का एक प्रमुख गुण है।
नीचे दिए गए कूट से सही उतर का चयन कीजिए।

  1.  (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
  2.  (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
  3.  (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है
  4.  (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है
Answer
1.(A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है

55.  निम्न में से किस संगठन द्वारा कोविड -19 के पश्चात् दौर में वैश्विक अर्थव्यवस्था के उत्थान हेतु द ग्रेट रीसैट प्रयास को प्रारम्भ किया था ?

  1.  विश्व आर्थिक मंच
  2.  विश्व बैंक
  3.  ओ.ई.सी.डी.
  4.  अंकटाड (यू.एन.सी.टी.ए.डी.)
Answer
1. विश्व आर्थिक मंच

56.  निम्नलिखित में से कौन अन्य तीनों की तुलना में ज़्यादा सूर्य की रोशनी परावर्तित करता है ?

  1.  रेत का रेगिस्तान
  2.  धान की खेती की भूमि
  3.  ताज़ा बर्फ से ढकी भूमि
  4.  प्रेअरी भूमि (समशीतोष्ण)
Answer
3. ताज़ा बर्फ से ढकी भूमि

57.  निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ? (विषय)(सम्बन्धित अनुच्छेद)

  1. न्यायपालिका व कार्यपालिका के पृथक्करण                                       –                          अनुच्छेद 50
  2. अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के शैक्षणिक तथा
    आर्थिक हितों की अभिवृद्धि                                                                       –                          अनुच्छेद 46
  3.  सहकारी सोसाइटी का संवर्धन                                                                –                          अनुच्छेद 43 A
  4.  ग्राम पंचायतों का गठन और उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के
    रूप में कार्य करने योग्य बनाना                                                             –                            अनुच्छेद 40
Answer
3. सहकारी सोसाइटी का संवर्धन  –  अनुच्छेद 43 A

58.  राजा रंजीत सिंह ने किस स्थान पर अदालत- ए -आला की स्थापना की ?

  1.  अमृतसर
  2.  लाहौर
  3.  फिरोजपुर
  4.  मुलतान
Answer
2.लाहौर

59.  निम्नलिखित में से कौन भारत के प्रथम वित्त आयोग का अध्यक्ष था ?

  1.  श्री संथानम
  2.  श्री के. सी. नियोगी
  3.  डा. राज मन्नार
  4.  श्री ए. के.
Answer
2. श्री. के. सी. नियोगी

60.  इण्डोनेशिया के द्वीप समूहों में पश्चिम से पूरब दिशा की ओर सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1.  जावा, सुमात्रा, लोमबोक, बाली
  2.  सुमात्रा, जावा, बाली, लोमबोक
  3.  सुमात्रा, जावा, लोमबोक, बाली
  4.  बाली, सुमात्रा, जावा, लोमबोक
Answer
2. सुमात्रा, जावा, बाली, लोमबोक

61.  निम्न में से कौन-से श्रम सम्बन्धी अधिनियमों को ‘मज़दूरी संहिता, 2019’ में सम्मिलित किया गया है ?
I. न्यूनतम मज़दूरी अधिनियम
II. बोनस भुगतान अधिनियम
III. संविदा श्रम अधिनियम
IV. समान पारिश्रमिक अधिनियम
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये ।

  1. केवल I और II
  2. केवल II और III
  3. केवल I, II और IV
  4. I, II, III और IV
Answer
3. केवल I, II और IV

62.  निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने मूल अधिकारों को “हमारे लोगों के लिए एक प्रतिज्ञा तथा सभ्य विश्व के साथ किया गया समझौता” कहा था ?

  1.  पण्डित जवाहर लाल नेहरू
  2.  डॉ. भीमराव अम्बेडकर
  3.  डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  4.  डॉ. एस. राधाकृष्णन
Answer
4. डॉ. एस. राधाकृष्णन

63.  भारतवर्ष में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है ?

  1. चिल्का
  2. सांभर
  3. लोनार
  4. वुल्लार
Answer
2. सांभर

64.  निम्नलिखित विदेशी यात्रियों को उनके भारत आने के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :
I. विलियम हाकिन्स
II. राल्फ फिच
III सर थॉमस रो
IV. निकोलस डाउंटन
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये ।

  1.  II, I, IV तथा III
  2.  IV, II, I तथा III
  3.  I, III, II तथा IV
  4.  III, II, IV तथा I
Answer
1. II, I, IV तथा III

65.  रक्त में निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण ‘ब्लू बेबी सिन्ड्रोम’ होता है ?

  1. हीमोग्लोबिन
  2. मेटहीमोग्लोबिन
  3. लेड
  4. नाइट्रेट
Answer
2.  मेटहीमोग्लोबिन

66. सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए ।(ज्यालामुखी पर्वत)  (देश)

A. माउण्ट रेनर                           1. इटली
B. माउण्ट एटना                         2. मैक्सिको
C. माउण्ट पेरिकुटीन                3. फिलीपाइन्स
D. माउण्ट एपो                            4. यू.एस.ए.

  1.    4             2           1              3
  2.    4             1           2              3
  3.    2             1            4             3
  4.    4             3            2             1
Answer
2.  4             1           2              3

67.  निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2021 जारी किया गया है ?

  1.  अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
  2.  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष
  3.  विश्व स्वास्थ्य संगठन
  4.  संयुव्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Answer
2. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष

68.  ‘स्टेच्यू ऑफ पीस’ भारत के किस राज्य में अवस्थित है ?

  1.  मध्य प्रदेश
  2.  राजस्थान
  3.  गुजरात
  4.  हिमाचल प्रदेश
Answer
2. राजस्थान

69.  राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य को हटाया जा सकता है।

  1. विधान सभा में महाभियोग के आधार पर राज्यपाल द्वारा
  2. उच्चतम न्यायालय की जाँच के पश्चात् राज्यपाल द्वारा
  3. उच्चतम न्यायालय की जाँच के पश्चात् राष्ट्रपति द्वारा
  4. उच्च न्यायालय की जाँच के पश्चात् राज्यपाल द्वारा
Answer
3. उच्चतम न्यायालय की जाँच के पश्चात् राष्ट्रपति द्वारा

70.   उस विदेशी पत्रकार का नाम बताइये जिसने धरसना साल्ट वर्क्स पर सत्याग्रह के बारे में समाचार दिए |

  1.  फ्रांसिस लुई
  2.  बेब मिलर
  3.  मार्क टुली
  4.  फिलिप स्प्रेट
Answer
2.बेब मिलर

2 Comments on “Uttar Pradesh PCS 2021 Prelims Paper [H]”

  1. आपकी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है
    मैं रोज़ आपके दिए हुआ एमसीक्यू सॉल्व करता हु पीएससी में लोवर मिडिल क्लास वर्ग को वित्तीय अभाव के चलते को टेस्ट सीरीज ज्वाइन करने में बहुत समस्या होती हैं जिसकी समस्या का समाधान आप रोज MCQ डाल कर रहे हैं
    आशा करता आपके इस प्लेटफार्म से ज्यादा से ज्यादा सिलेक्शन हो
    💐Best wishes💐

Leave Your Feedback