Padam Awards 2024

हाल ही में सरकार ने पद्म पुरस्कार 2024 (Padam Awards 2024) की घोषणा की थी । यहां महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेताओं की सूची दी गई है जो की MPPSC Prelims 2024 के लिए महत्वपूर्ण हैं

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। इन पुरस्कारों को तीन श्रेणियों अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है।

वर्ष 2024  के लिए 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए है |

Padam Awards 2024 

पद्म विभूषण  [Padma Vibhushan (5)]

1. सुश्री वैजयंतीमाला बाली – कला – तमिलनाडु

  • प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना, अभिनेत्री

2. श्री कोनीडेला चिरंजीवी – कला – आंध्र प्रदेश

  • प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता

3. श्री एम. वेंकैया नायडू – सार्वजनिक मामले – आंध्र प्रदेश

  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति

4. स्वर्गीय श्री बिन्देश्वर पाठक – समाज सेवा – बिहार

  • बिहार में जन्मे प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाईजेशन के संस्थापक

5. सुश्री पद्मा सुब्रह्मण्यम – कला – तमिलनाडु

  • डॉ. पद्मा सुब्रमण्यम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरतनाट्यम नर्तक, कोरियोग्राफर, शोधकर्ता, गायक, संगीतकार, शिक्षक, लेखक हैं।

पद्म भूषण [Padam Bhusan (17)]

1. स्वर्गीय सुश्री एम. फातिमा बीवी – सार्वजनिक मामले – केरल

  • देश की पहली सुप्रीम कोर्ट महिला जज

2. श्री यंग लियू – व्यापार और उद्योग – ताइवान

  • अंतर्राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर विनिर्माण दिग्गज फॉक्सकॉन के सीईओ

पद्म श्री [Padam Shri (110)]

इस वर्ष मध्य प्रदेश के 4 व्यक्तित्वों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

1. श्री कालूराम बामनिया – कला – मध्य प्रदेश

  • देवास
  • कबीर भजन के प्रसिद्ध गायक

2. श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया – खेल – मध्य प्रदेश

  • भिंड
  • अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक

3. श्री भगवतिलाल राजपुरोहित – साहित्य और शिक्षा – मध्य प्रदेश

  • उज्जैन
  • उल्लेखनीय मालवी के  भाषा लेखक

4. श्री ओमप्रकाश शर्मा – कला – मध्य प्रदेश

  • उज्जैन
  • प्रसिद्ध माच लोक रंगमंच कलाकार

हमने यहाँ केवल उन विजेताओं की सूची दी है जो मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। पूरी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

[Padam Awards 2024 Full List]


भारत रत्न 2024 [Bharat Ratna Awards 2024 (5)]

यहां उन प्रमुख व्यक्तित्वों की सूची दी गई है जिन्हें 2024 में भारत रत्न (Bharat Ratan Awards 2024) से सम्मानित किया गया है।

1. करपूरी ठाकुर (मरणोपरांत): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध समाजवादी नेता करपूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘जन नायक’ के रूप में भी जाना जाता है।

2. चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री (5th) चौधरी चरण सिंह को भी मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया। वह किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले एक प्रमुख नेता थे।

3. पी. वी. नरसिम्हा राव (मरणोपरांत): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री (9th) पी. वी. नरसिम्हा राव को मरणोपरांत यह पुरस्कार मिला। उन्होंने 1991-1996 के दौरान आर्थिक सुधारों और वैश्वीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।

4. लाल कृष्ण आडवाणी: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन और बीजेपी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

5. एम. एस. स्वामीनाथन (मरणोपरांत): प्रसिद्ध वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत यह सम्मान मिला। उन्हें भारतीय कृषि में हरित क्रांति लाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जाना जाता है

 

Leave Your Feedback